छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ मौसम अपडेट : भीषण गर्मी का कहर जारी, आसमान से बरसती आग से इस सप्‍ताह मिलेगी राहत, जानें लेटेस्‍ट अपडेट

छत्‍तीसगढ़ मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में भीषण गर्मी लगातार जारी है और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही दोपहर तक की तपिश के बाद देर शाम मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से राहत मिली और मौसम भी थोड़ा खुशनुमा हो गया। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

दो दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की आएगी गिरावट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी और इस सप्ताह के आखिर तक मानसून भी प्रदेश में पहुंच जाएगा। मंगलवार को प्रदेश भर में सक्ती सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी सक्ती का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि 26 जून तक प्रदेश भर में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

मानसून की दस्तक के पहले गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और दिन के साथ ही रात में गर्मी बढ़ते जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने लगेगी। इस वर्ष जून की गर्मी ने पिछले 25 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकुल हो गई है। एक द्रोणिका सिक्कम से दक्षिण झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मध्य व उत्तरी छग के कुछ क्षेत्रों में लू भी चल सकती है।

यह रहा तापमान

रायपुर 42.2 30.1

बिलासपुर 43.2 30.5

जगदलपुर 37.3 26.2

अंबिकापुर 40.6 30.0

पेंड्रा रोड 41.6 29.2

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!