छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बढ़ती ठिठुरन से लोगों को मिलेगी राहत, चार दिन में पांच डिग्री बढ़ेगा न्यूनतम तापमान..

CG Weather Update मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके चलते क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ एक दिसंबर को जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकता है।

रायपुर। CG Weather Update: राजधानी में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। वहीं अब इस हफ्ते बढ़ती ठिठुरन से लोगोें को थोड़ी राहत मिलेगी। अगले चार दिन में पांच डिग्री तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। इसके कारण ठंड में थोड़ी कमी आएगी। मंगलवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, कवर्धा में शीतलहर के हालात है। वहीं इस साल नवंबर में ठंड काफी अच्छी रही। बीते सोमवार को पिछले नौ वर्षों में रायपुर सबसे ठंडा रहा।

यह बन रहा सिस्टम : मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके चलते क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी आ रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ एक दिसंबर को जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवा प्रभावित होगी।

Bilaspur Weather Update: तापमान में होने लगी वृद्धि, बिलासपुर में मौसम रहेगा शुष्क

Bilaspur Weather Update: एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल आयुष हुए हैं।

Bilaspur Weather Update: बिलासपुर। कड़ाके की ठंड के बीच अचानक मौसम में परिवर्तन होने लगा है। जैसे ठंड ने अपना सुध खो दिया हो। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। बुधवार को दिनभर आज मौसम शुष्क रहेगा। ठंड में मामूली कमी आ सकती है। आसमान से बादलों के पूरी तरह छंटते ही सर्दी में वृद्धि होगी।

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके कारण क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर हल्की नमी का आगमन हो रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल आयुष हुए हैं। एक दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ द्वारा जम्मू कश्मीर को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा में बाधा आने की संभावना है। 30 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहने की संभावना है। परंतु न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में सुबह कोहरा नजर आ सकता है। ठंड का असर जारी रहेगा। फिलहाल विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। बस्तर संभाग में तीन दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ बाधा बनकर सामने आ गया है।

आसमान में बादलों ने उत्तर से आ रही नमीयुक्त ठंडी हवाओं पर असर डालना शुरू कर दिया है। इसका असर अब तापमान में दिखने लगा है। बिलासपुर के साथ पेंड्रारोड में भी यह स्थिति है। मौसम विशेषज्ञ सिराज खान की मानें तो तीन दिसंबर से ठंड में एकाएक वृद्धि होने लगेगी। दिसंबर ठंड का महीना रहता है। इस वर्ष वर्षा भी सामान्य से अधिक हुई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ सकती है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!