छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : आज से फिर बढ़ेगी ठंड, उत्तर से आने लगी ठंडी हवा, न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा। इससे ठंड में और बढ़ोतरी होगी। शनिवार को प्रदेशभर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर सहित प्रदेश भर में शनिवार को मौसम शुष्क रहा। पश्च्मिी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला फिर से शुरू हो जाएगी। बस्तर संभाग में सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। अब प्रदेश में ठंडी बढ़ेगी।

यह रहा तापमान रायपुर 30.0 17.3, बिलासपुर 30.0 15.6, जगदलपुर 30.6 18.2, अंबिकापुर 24.9 11.5, पेंड्रारोड 27.4 13.0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!