छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में ठंड का असर कम होने की संभावना, बादल बढ़ाएंगे नमी, इस सिस्टम से बदलेगा मौसम..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके प्रभाव से पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

रायपुर – छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो सकता है. हालांकि, 23 जनवरी तक ठंड का प्रभाव बना रहेगा. इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू होने से दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि रात में ठंड का असर कम होने की उम्मीद है.

प्रदेश में हवा में 77 फीसदी तक नमी दर्ज की गई है, और अधिकांश जिलों में 40 से 60 फीसदी तक बादल छाए रहने का अनुमान है. आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है.

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके प्रभाव से पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. साथ ही, मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 58 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ स्थित है.

इन प्रणालियों के प्रभाव से 

प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ सकती है. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा. आने वाले दिनों में बादलों की मौजूदगी के कारण दिन में ठंडक बनी रहेगी, लेकिन रात के समय ठंड में कमी आ सकती है. इससे मौसम में बदलाव का अनुभव होगा.

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में दिन में गर्मी, रात में ठंड:दोपहर में 30 डिग्री पार, रात के तापमान में कमी, डे-नाइट के तापमान में 19 डिग्री अंतर

बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदलने से रात में ठंड महसूस हो रही है। वहीं, दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में 9 डिग्री का अंतर आ गया है। सोमवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 11.4 डिग्री पर आ गया। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी सर्द मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

जिले में सोमवार को दिन भर मौसम शुष्क बना रहा। एक पखवाड़े बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। यह जनवरी महीने का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, रात में स्थिति इसके विपरीत रही। रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं सोमवार को इसमें 2.1 डिग्री की गिरावट आई।

जिस वजह से लोगों को रात में कड़ाके की ठंड महसूस हुई। सुबह देर तक कंबल और रजाई में लिपटे रहे। स्कूली बच्चों को समस्या हुई। ठिठुरन के बीच स्कूल पहुंचे। जिसके बाद दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा। इसके चलते लोगों को दोपहर में पंखे का सहारा लेना पड़ा।

21 जनवरी तक ऐसे ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे क्षेत्र में स्थित है। इसके प्रभाव से एक प्रेरित हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में 58 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। जिसके प्रभाव से प्रदेश में 21 जनवरी को मौसम ऐसे शुष्क बने रहने की संभावना है।

26 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभव

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि, 25 जनवरी के आसपास न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। 26 और 27 जनवरी को इसमें गिरावट आएगी। इस बीच मध्य भारत में आसमान साफ रहेगा। ऐसे में दिन के तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रह सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!