छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : पहाड़ों से आई ठंडी हवा से सरगुजा में शीतलहर:अंबिकापुर, दुर्ग में पारा नॉर्मल से 7° कम, राजनांदगांव सबसे गर्म; अब 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान..

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : पहाड़ों में हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं से पिछले चार दिन से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला रहा। कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हुई है। अंबिकापुर में रात का पारा 7.9 डिग्री पहुंचा गया। जो नॉर्मल से 7 डिग्री कम है। अब मौसम करवट लेगा, अगले 4 दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।

मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को यहां रात का पारा 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा।

रायपुर में रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम

शुक्रवार को यहां दिन का तापमान 34.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम था। वहीं रायपुर के आउटर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 33.6 रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं माना क्षेत्र में रात का पारा 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था।

बिलासपुर में रात का पारा कम 4 डिग्री कम

यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेम्प्रेचर से 4.5 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का पारा 32.2 डिग्री रहा जो औसत से 1.4 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था।

सरगुजा में शीतलहर जैसी स्थिति

वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सरगुजा संभाग के जिलों में एक बार फिर शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम हो गया है। शुक्रवार को रात का पारा 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । वहीं अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया जो नॉर्मल था।

जगदलपुर में भी रात का पारा नॉर्मल से कम

जगदलपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम रहा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया जो नार्मल टेंपरेचर से 5.6 डिग्री कम था। वही अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से अधिक था।

शहरों में ऐसा रहा तापमान/शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

  • रायपुर 34.5 डिग्री 16.7 डिग्री
  • बिलासपुर 34.2 डिग्री 14 डिग्री
  • अंबिकापुर 30.6 डिग्री 7.9 डिग्री
  • जगदलपुर 34.9 डिग्री 12.2 डिग्री
  • जीपीएम 32.4 डिग्री 12.8 डिग्री
  • दुर्ग 35.6 डिग्री 12.2 डिग्री

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!