छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: नए साल में शीतलहर का कहर, पहले सप्ताह में पड़ेगी कड़ाके की ठंड…

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाल ही में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है। इस विक्षोभ के कारण मौसम में नमी और ठंडक बढ़ गई थी, लेकिन अब हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो गई है और नमी की मात्रा भी घटने लगी है। इससे अब मौसम में सुधार आ रहा है और आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहा और दिन का तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच था। रात का तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहने की संभावना है। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में 1 जनवरी से शीतलहर का असर दिख सकता है। सरगुजा संभाग और उसके आसपास के जिलों में कोहरे की संभावना भी जताई गई है।

जनवरी के पहले सप्ताह में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के अलावा, दिन में भी ठंड का अहसास हो सकता है। इस समय सूरज की किरणें तिरछी होने के कारण दोपहर में भी ठंडक बनी रहती है। इसके अलावा, सुबह के समय वातावरण में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत और शाम को 52 प्रतिशत तक पाई गई।

शीतलहर का असर बढ़ा

जनवरी महीने में, आमतौर पर ठंड का सबसे अधिक असर होता है। इसके बाद, जैसे-जैसे फरवरी की ओर मौसम बढ़ेगा, तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इस प्रकार, धमतरी जिले में आगामी दिनों में शीतलहर का असर बढ़ सकता है और ठंड में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

बिलासपुर मौसम अपडेट: बिलासपुर में साल के आखिरी दिन लुढ़का पारा:27 डिग्री रिकार्ड किया गया अधिकतम तापमान, रात में बढ़ी ठंड, आज से चल सकती है शीतलहर

बिलासपुर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही अब ठंड का असर दिखने लगा है। साल के आखिरी दिन अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, रात का पारा लुढ़कने से ठंड कंपकंपाने लगी है। मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री से गिरकर 14.4 पर आ गया। इधर, मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में तीन डिग्री कम रहा। इसके चलते मंगलवार की सुबह दूसरे दिनों की अपेक्षा ज्यादा ठंड महसूस हुई। ठंड में स्कूली बच्चे ठिठुरते नजर आए। ऑफिस जाने वाले लोग भी गर्म कपड़े पर दिखे।

सुबह के साथ ही दोपहर में भी लोगों को धूप अच्छी लग रही थी, जिसके चलते लोग धूप का मजा लेते रहे। शाम होते ही फिर से ठंड महसूस होने लगी। साल की आखिरी रात ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का भी सहारा लेना पड़ा।

हवा की दिशा में परिवर्तन इसलिए बढ़ी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 34 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसका असर कम होने के साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन होने लगी है। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड के साथ शीतलहर चलने की भी संभावना है।

बिलासपुर में शुष्क रहेगा मौसम

बुधवार को बिलासपुर में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ हो गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ सकती है। एक-दो दिन के भीतर शीतलहर चलने की भी संभावना बनी हुई है।

ठंड से बचने अलाव का सहारा

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जिसके चलते ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। मंगलवार की रात रेलवे स्टेशन, बस स्डैंट के साथ ही सार्वजनिक जगहों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए। वहीं, 31 दिसंबर की देर रात तक तैनात जवान भी रात में अलाव जलाकर ड्यूटी करते रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!