छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, छाएगा कोहरा, यहां जानें अपने जिले का हाल…

Chhattisgarh Weather: 15 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. पिछले 24 घंटों से प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाएं चल रही है. साथ ही सुबह-सुबह से कोहरा भी छाया रहा. अगले 2 दिनों के लिए प्रदेश में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है. इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा. वहीं आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

छत्तीसगढ़ के इन जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 15 दिसंबर से छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. साथ ही प्रदेश के कई जिलों जैसे- कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, खैरगढ़-छुईखिंदी-गंडई और जगदलपुर में शीतलहर चलने की संभावना है.

बीते 24 घंटे के दौरान कैसा रहा छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

बीते 24 घंटे के दौरान राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बिलासपुर मौसम अपडेट : आज शीतलहर की संभावना…दिन में भी बढ़ी ठंड:बिलासपुर में एक डिग्री चढ़ा रात का पारा, अधिकतम तापमान में आई गिरावट

बिलासपुर में अब रात के साथ ही दिन भी ठंड सताने लगी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़ा, जिसके बाद भी ठंड की ठिठुरन कम नहीं हुई। वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दोपहर में भी ठंड महसूस होने लगी है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 26.4 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से नीचे है। इससे पहले गुरुवार की रात पारा 11 डिग्री तक गिर चुका था। शुक्रवार को सर्द हवाओं के कारण दिन में भी शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है।

इसके चलते लोग दोपहर की धूप में भी गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह से लेकर शाम तक ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में कैद रखा। सुबह से स्कूली बच्चों और आफिस जाने वालों को सर्द हवाओं से जूझना पड़ा।

आज शीतलहर जैसी रहेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर सहित प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। 14 दिसंबर को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बिलासपुर जिले में भी शीतलहर जैसी ठंड और तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

16 के बाद लग सकता है ब्रेक

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि अभी एक-दो दिन मौसम ऐसे ही बना रहेगा। जिसके कारण ठंड का असर रहेगा।16 दिसंबर के बाद हल्का ब्रेक लगेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के कारण रात के तापमान में वृद्धि होगी।

उत्तर भारत से आ रही हवाओं से शीतलहर जैसी स्थिति है। शनिवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!