छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट : बारिश के बाद आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान, IMD की इन इलाकों में बारिश की चेतावनी…

छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है और गुरुवार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दक्षिणी हवाओं का आना कम हुआ है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। अंबिकापुर-रामानुजंगज एनएच पर सेमरसोत अभयारण्य व उससे लगे पाढ़ी, पस्ता ग्राम में बुधवार शाम ओलावृष्टि से तरबूज, मक्का, लौकी, गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ।

बिलासपुर मौसम अपडेट: फागुन की फुहार से आई बहार, दिन में ठंडी का अहसास, शाम को मौसम खुशनुमा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हुए बदलाव के बाद वातावरण खुशनुमा हो गया। न्यायधानी में विगत दो दिनों से शाम को झमाझम वर्षा के बाद बुध को भी आसमान में काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते नमी का असर बना रहा। फागुन की फुहार से चारों ओर बहार लौट आई है। वसंत ऋतु के बीच वर्षा ने शहरों के साथ जंगलों में भी हलचल मचा दिया है। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में दो दिनों से तबाड़तोड़ पानी गिरा है। आंधी तूफान और ओलावृष्टि ने जम्मू कश्मीर की याद दिला दी। चारों ओर ओले ही ओले। किसान जहां आम के बौर को नुकसान की चिंता कर रहे थे तो वहीं शहरवासी गर्मी से निजात पाने की खुशी मना रहे थे।

बहरहाल जो भी हो मौसम में हुए इस परिवर्तन के बाद आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। जो मंगलवार को सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम था। यह स्थिति आज भी है।

आज से बढ़ेगी गर्मी, छटेंगे बादल

मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण से आने वाली हवाओं के प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में 21 मार्च से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में क्रमशः लगातार वृद्धि होने की संभावना है। दक्षिणी छोर में आंशिक रूप से बदल रह सकते हैं। वहीं बिलासपुर में भी मौसम शुष्क बने रह सकता है। वर्षा की संभावना कम है।

48 घंटे में 55.5 मिमी वर्षा दर्ज

न्यायधानी में विगत 48 घंटों के भीतर 55.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर और मंगलवार को 15.5 मिलीमीटर पानी गिरा है। जिस वजह से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भरा रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!