छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़ मौसम अपडेट: शुष्क हवाओं से धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर, IMD का पूर्वानुमान, आने वाले दिनों में चढ़ेगा उत्तर का पारा

छत्‍तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्‍तीसगढ़ में अब शुष्क हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसकी वजह से प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और अगले पांच दिनों तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं, अगले दो दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार बन रहे हैं, जबकि शेष क्षेत्र में कोई खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

साथ ही राजधानी में गुरुवार को आकाश मुख्यत: साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। इसी बीच बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा

मौसम विज्ञानियों के पिछले तीस वर्षों के आंकड़ों से तुलना करने पर अधिकतम तापमान सभी जगह सामान्य औसत से अधिक है। यह अंबिकापुर में सामान्य से तीन डिग्री, दुर्ग में 1.9 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 1.5 डिग्री, रायपुर और जगदलपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। वहीं, बिलासपुर में यह 0.3 डिग्री सेल्सियस सामान्य औसत से कम है।

न्यूनतम तापमान उतार चढ़ाव भरा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी उतार चढ़ाव भरा है। अंबिकापुर में यह सामान्य औसत से 0.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड और दुर्ग में 0.4 डिग्री सेल्सियस और जगदलपुर में 0.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से कम है। वहीं, बिलासपुर में यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 1.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।

बिलासपुर मौसम अपडेट : बिलासपुर में रात में ठंड और दिन में गर्मी:डे-नाइट के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर, शुष्क हवाओं के बीच ठंड का एहसास

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मौसम अब बदलने लगा है। शुष्क हवाओं के कारण ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में अभी भी गर्मी के हालात हैं। ठंड के कारण दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। 11 और 12 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है।

बुधवार को शहर में हल्की ठंड महसूस की गई। दिन के तापमान में मामूली गिरावट है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी देखी गई।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के मुताबिक, यह बदलाव ठंड की शुरुआत का संकेत है। आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव अधिक हो सकता है। सुबह के समय ठंडी हवा चलने से हल्की ठिठुरन महसूस की गई। हालांकि, अभी भी सुबह के बाद दोपहर से लेकर शाम तक गर्मी और उमस है। दोपहर का तापमान बुधवार को 34 डिग्री रहा।

दिन और रात के तापमान में 14 डिग्री का अंतर

ठंड के दस्तक देने के साथ ही रात में पारा कम होने लगा है। सूरज निकलने के बाद दिन में सुबह से लेकर शाम तक ठंड के बजाए गर्मी लग रही है। वहीं, शाम होते ही मौसम शुष्क होने लगा है। जिससे रात में ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में सुबह और रात के समय हल्के स्वेटर या हाफ स्वेटर का उपयोग करें। जिससे बदलते तापमान के असर से बचा जा सके। ठंड का असर विशेष रूप से 11 नवंबर के बाद से बढ़ सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!