छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्‍तीसगढ़ में पिछले 10 वर्षों में दिसंबर में सबसे कम ठंड दर्ज, अगले सप्‍ताह से गिरेगा तापमान…

रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

CG Weather Update : प्रदेश में हवा की दिशा बदल गई है। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो से तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा और ठंड बढ़ेगी। शुक्रवार को प्रदेशभर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस कबीरधाम में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। हवा की दिशा बदलने की वजह से इन दिनों ठंड थोड़ी कम पड़ रही है। बीते 10 वर्षों में ऐसा हुआ है कि पहली बार दिसंबर में इतनी कम ठंड पड़ी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी प्रदेश में दक्षिण-पूर्व से हवा आ रही है। इसके चलते शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

बिलासपुर : पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं, बिलासपुर में मौसम शुष्क, न्यूनतम तापमान में आने लगी गिरावट, चढ़ रहा दिन में पारा

पहाड़ों से गुजरकर शहर में अब ठंड प्रवेश करने लगी है। पेंड्रारोड में सर्दी खूब कंपा रही है। न्यूनतम तापमान यहां 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं, बिलासपुर में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार की रात सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में उत्तरी हवाओं के आगमन के साथ तापमान में कमी महसूस होने लगी है। क्रिसमस तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना कम है। वृद्धि का ट्रेंड जारी रहेगा। फिलहार उत्तरी हवाओं के साथ पश्चिमी हवा भी चल रही है। इसके कमजोर पड़ते ही उत्तरी हवाओं में वृद्धि होगी। फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र में रात के साथ दिन भी कंपकंपी महसूस हो रही है।

प्रमुख शहरों का तापमान/ शहर — अधिकतम — न्यूनतम : बिलासपुर — 31.4 — 11.8, पेंड्रारोड — 29.9 — 10.8, अंबिकापुर — 25.9 — 9.9, माना — 30.6 — 14, जगलदपुर — 31.4 — 10.5

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!