छत्तीसगढ़

जशपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली..

जशपुर :- आज दिनांक 05-11-2020 को जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री बालाजी राव (भा0पु0से0) द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की मासिक समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों, लंबित मर्ग, महिला संबंधी लंबित अपराध, लंबित चालान, चिटफंड एवं धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु दिशा-निर्देश दिए, साथ ही लंबित शिकायत, गुम इंसान, एससी/एसटी एक्ट, लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही व थानों में धारा 173(8) जा0फौ0 के तहत लंबित प्रकरणों व की गई कार्यवाही के संबंध में थाना/चौकी प्रभारियों से जानकारी ली गई एवं पुराने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।

डीजीपी महोदय के निर्देशानुसार अवैध शराब के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करने, महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने, शिकायत निराकरण में तेजी लाने, आगामी दीपावली त्यौहार के मददेनजर शांति व्यवस्था हेतु रात्रि गश्त, होटल ढाबा की नियमित चेकिंग, जुआ/सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी, एसडीओपी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर, एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक अजाक जशपुर श्री हरिचरण सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, यातायात प्रभारी जशपुर सूबेदार श्री सौरभ चन्द्राकर एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!