छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अलर्ट : छत्‍तीसगढ़ में मौसम सुहावना, आज बारिश की संभावना इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी…

बिलासपुर। Bilaspur Weather Update: न्यायधानी में मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में काले घने बादल हैं। हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके कारण रविवार सुबह से वातावरण खुशनुमा प्रतीत हो रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इसके दक्षिण ओडिसा की ओर अगले 24 घंटे में जाने की संभावना। मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, सतना, डाल्टनगंज जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है।

19 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर व गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी मौसम लगभग एक समान है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त किया है कि 20 से 22 सितंबर के बीच मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। बस्तर में अभी संभावना अधिक है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!