छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मोबाइल लुटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बिल्हा पुलिस एवं सायबर सेल बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

बिलासपुर :- दिनांक 06.11.2020 को प्रार्थिया कु. कविता भारती पिता अरूण भारती उम्र 25 वर्ष सा. ऐठुलकापा का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक घटना समय को बिल्हा से अपने घर साइकिल में बैठकर जा रही थी कि अपनी मोबाईल रियलमी सी 2 को फोन आने से निकाल कर अपने हाथ में रखी थी कि शनिचरी बाजार के पीछे एक लड़का मो.सा. से आया और प्रार्थिया के हाथ से मोबाईल कीमती 7500 रूपये को लुटकर भाग गया कि प्रार्थिया प्रार्थियों के रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध कमांक 217/20 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया

मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देश पर व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा बिलासपुर श्री सुनील डेविड के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी बिल्हा सागर पाठक एवं साईबर सेल बिलासपुर के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर संदेही सौरभ कौशिक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर शनिचरी बाजार बिल्हा से मोबाईल लुट स्वीकार करने पर आरोपी से लुट किये गये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है उक्त आरोपी को विधिवत गिर. कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सागर पाठक, सउनि बोधन सिंह ,सउनि जितेश सिंह प्र.आर. सुरेश बंजारे आर. सोनू पाल एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!