छत्तीसगढ़

बिलासपुर : गौ हत्या करने वाले आरोपी चढे सरकंडा पुलिस के हत्थे, पकड़े जाने के डर से गौ हत्या कर शव को अलग अलग स्थानो पर छिपाकर भागे आरोपी गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थी राम सिंह ठाकुर निवासी चिंगराजपारा सरकंडा ने दिनांक 15.05.2021 को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि मुरुम खदान अटल आवास निवासी शेख कासिम खान अपने साथी के साथ मिलकर गौ वंश बछडे की हत्या किया है कि रिपोर्ट पर आरोपियो के विरुध्द तत्काल अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा ) श्रीमती निमिषा पाण्डेय को दी गई जिस पर अधिकारियो द्वारा तत्काल आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिस पर थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश शुरु किया गया

दोनो आरोपी घटना कारित करने के बाद फरार थे इसी दौरान सूचना मिला कि आरोपी शेख कासिम खान मसानगंज क्षेत्र मे अपने रिश्तेदार के यहां छिपा है कि सूचना मिलने पर तत्काल सरकंडा पुलिस टीम द्वारा बताये गये पते पर घेराबंदी किया गया आरोपी शेख कासिम खान पुलिस को देखकर पीछे के रास्ते से दीवर फांदकर भाग रहा था जिसे पुलिस टीम द्वारा दौडाकर पकडा गया घटना के संबंध मे पुछताछ करने पर पहले पुलिस टीम को गुमराह करता रहा बारिकी से पुछताछ करने पर आरोपी शेख कासिम खान ने जुर्म स्वीकार करते हुये अपने साथी सोनू केंवट निवासी चांटीडीह के साथ मिलकर गौ हत्या का अपराध घटित करना स्वीकार किया बाद पुछताछ के आरोपी शेख कासिम खान के निशानदेही पर दुसरे आरोपी सोनू केंवट को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर ईरानी मोहल्ला से पकडा गया। पुछताछ पर आरोपियो ने बताया कि

दिनांक 14.05.2021 को रात मे मुरुम खदान अटल आवास मे आरोपी शेख कासिम खान के कमरे मे दोनो आरोपियो ने मिलकर गौ वंश बछडे का गला रेतकर हत्या किया तथा पकडे जाने के डर से शव को काटकर स्कूटी मेस्ट्रो कमांक CG10x 4178 मे लोड करके अलग अलग स्थान मे छिपाकर भाग गये आरोपियो के निशानदेही पर मुरुम खदान तालाब के पास, अशोक नगर चौक के पास से मृत बछडे का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त औजार (चापड) तथा स्कूटी कमांक CG10X 4178 को जप्त किया गया दोनो आरोपियो को घटना कारित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!