छत्तीसगढ़

बिलासपुर : हत्या का फरार आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे, घटना के बाद से लगातार आरोपी था फरार..

बिलासपुर :- प्रार्थिया रजिया बेगम निवासी ईरानी मोहल्ला चांटीडीह सरकंडा ने दिनांक 26.10.2020 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके लडके को आरोपी शिया अली अपने दोस्तो के साथ मिलकर हत्या करने की नीयत से मारपीट कर चाकू से मारकर घायल कर दिये है कि रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया इसी दौरान आहत की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई सभी

आरोपी घटना कारित करने के बाद से ही फरार थे विवेचना के दौरान आरोपी शिया अली को पूर्व में गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तथा अन्य फरार आरोपियो की लगातार पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान सूचना मिली कि प्रकरण का एक अन्य फरार आरोपी शाहरूख अली उर्फ शारो ईरानी मोहल्ला में अपने घर में छिपा हुआ है की

सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम सूचना तस्दीकी पर आरोपी के घर दबिश दिये आरोपी घर पर छिपा मिला जिसे बारीकी से पूछताछ करने पर शिया अली तथा अन्य के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी शाहरूख अली उर्फ शारो पिता शेरखान अली उम्र 25 साल साकिन चांटीडीह ईरानी चौक थाना सरकंडा को गिरफतार किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!