छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : अवैध संबंधों के शक में पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर पत्नी को मारा आरोपी गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल आइकन को दबाये

अंबिकापुर में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपी को उसके चरित्र पर संदेह था। हत्या के बाद आरोपी सारी रात आंगन में ही बैठा रहा। अगले दिन शनिवार को जब उसकी बहू आई तो मामले का पता चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर क्षेत्र के सरगांव चारपारा निवासी आगर साय अपनी पत्नी विमला बहरा (45) के चरित्र पर संदेह करता था। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आगर ने कुल्हाड़ी नुमा हथियार से पत्नी पर वार कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी रात भर घर के आंगन में ही बैठा रहा। सुबह उसकी बहू पहुंची और कमरे में गई तो शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो आरोपी ने कहा कि उसने ही हत्या की है। पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए मार दिया है।

पुलिस ने बताया कि विमला की गर्दन पर छह से सात बार वार किए गए। इससे उसकी गर्दन लगभग कटकर अलग हो गई थी। जिस कमरे में वारदात हुई है, उसी में पति-पत्नी रहते थे। वहीं पर पूजा घर भी बना रखा था और काली मां की फोटो लगी थी। पुलिस को कमरे में से अलग-अलग तरह के धारदार हथियार भी मिले हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!