छत्तीसगढ़

मोबाईल नंबर ब्लॉक होने का झांसा देकर 04 लाख 84 हजार रुपये की ठगी, ठगों द्वारा रिमोट एक्सेस एप ‘एनी डेस्क डाउनलोड करवाकर इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस कर की ठगी…

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

राजनांदगांव :- दिनांक 13/05/2020 को प्रार्थी कुंज विहार कॉलोनी राजनांदगांव निवासी द्वारिका प्रसार लोन्हारे (सेवानिवृत महायक आयुक्त) उम्र 69 साल ने सायबर सेल उपस्थित होकर बताया कि दिनांक 12/5/2020 को एक एसएमएस प्राप्त हुआ, एसएमएस में मोबाईल को रिचार्ज करने हेतु लिखा गया था

एवं नहीं करने पर मोबाईल नंबर ब्लॉक हो जाने की जानकारी थी। प्रार्थी द्वारा एसएमएस को पढ़कर उसमें दिये गये मोबाईल नंबर से संपर्क किया गया। मैसेज में दर्ज अज्ञात मोबाईल नंबर धारक से बात करने पर प्रार्थी को बी0एस0एन0एल0 के रिचार्ज साईट पर जाकर 10 रुपये का रिचार्ज करने कहा गया। प्रार्थी उसके

बातों में आकर बी0एस0एन0एल0 के रिचार्ज माईट से एस0बी0आई0 के इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 10 रुपये का रिचार्ज किया गया। साथ ही उस के

व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के मोबाईल में धोखे से रिमोट एक्सेस मोबाईल एप एनीडेस्क डाउनलोड कराकर प्रार्थी एस0बी0आई0 इंटरनेट बैंकिंग में रजिस्टर्ड 02 एकाउंट से कुल 04 लाख 84 रुपये ठगी कर लिया गया। अपील:- आम जन से राजनांदगांव पुलिस की अपील है कि किसी भी व्यक्ति से अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी जैसे एकाउंट नंबर, डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर एवं ओटीपी आदि शेयर न करे और न ही किसी अज्ञात लिंक, अजात एप्स को डाउनलोड करें। जागरुक रहे, सतर्क रहे। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!