छत्तीसगढ़मौसम समाचार

छत्‍तीसगढ़़ में बारिश पर ब्रेक सरगुजा व बस्तर संभाग में होगी वर्षा, बाकी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान….

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़़ में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश पर ब्रेक लग गया है और अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। साथ ही उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से रविवार को बस्तर व सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में दो डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा

शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों में ही एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब मंगलवार चार जुलाई से ही प्रदेश में वर्षा के आसार बने हुए है। जून में हुई वर्षा की कमी की भरपाई जुलाई में पूरी होने की उम्मीद है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

सोनहत-ओड़गी 3 सेमी, जशपुरनगर 2 सेमी, जनकपुर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बुंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी।रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!