छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम अपडेट : मानसून का दिखेगा दम, सप्ताह के मध्य में वर्षा झमाझम, जानें 23 जून से 29 जून तक मौसम पूर्वानुमान…

बिलासपुर मौसम अपडेट : सप्ताह की शुरुआत में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चल सकता है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और यह अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस से से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। सप्ताह के अंत में गिरवट आ सकती है। वर्षा की दृष्टि से यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है।

23 जून कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना भी बनी रहेगी। इस दिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

24 जून वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी। हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन गरज चमक की संभावना कम रहेगी। तापमान में थोड़ा सा इजाफा हो सकता है, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

25 जून वर्षा की गतिविधि में कमी बनी रहेगी। मौसम मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

26 जून मानसून की गतिविधि पुनः बढ़ सकती है। इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना बनी रहेगी। तापमान में थोड़ा गिरावट आ सकती है, अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

27 जून बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना भी बनी रहेगी। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी।

28 जून बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

29 जून मौसम लगभग सामान्य रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!