छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर : सर्दी का मंगल आगमन, सुबह से ठंडी व शुष्क हवाओं का अहसास….

बिलासपुर : सर्दी का मंगल आगमन हो रहा है। आज से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। मंगलवार सुबह से लोगों को ठंडी का अहसास होने लगा। शुष्क और नमी युक्त हवाओं के कारण वातावरण में रात से ठंडक घुलने लगी थी। फिलहाल बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है।

मानसून के विदा होने के बाद अब हवा की दिशा बदलने लगी है। उत्तरी हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है। उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं से बिलासपुर की फिजा बदल रही है। सोमवार को बिलासपुर का अधिकत्म तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हवा की दिशा उत्तर होने की संभावना है। उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की प्रबल संभावना है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि हर साल यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है।

छत्तीसगढ़ में अभी पेंड्रारोड सबसे ठंडा है। इसके बाद अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। माना जा रहा है कि आज शाम से वातावरण में ठंडक अधिक होगी। फिलहाल धूप खिल चुका है। ठंड के कारण सुबह से लोग इसका आनंद उठा रहे हैं। पश्चिमी हवाओं के आगमन से मौसम में बदलाव दिखेगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!