छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सिरगिट्टी पुलिस को युवती से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता…

बिलासपुर : एक युवती थाना सिरगिट्टी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बबला उर्फ निखिल नंदेश्वर अपने मोटरसाइकिल से युवती के स्कूटी के सामने अपनी मोटरसाइकिल लाकर रोका एवं युवती के स्कूटी की चाबी निकाल निकाल कर गलत नियत रखते हुए यह उसके हाथ को पकड़ कर चल मेरे साथ कहकर हाथ को खींचने लगा युवती के मना करने पर उसे अश्लील गालियां देकर मारपीट का डर बताया युवती की रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को लेते हुए थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा को अवगत कराते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम गठित करअहम तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से आरोपी मिलने के संभावित स्थानों में दबिश दी गई आरोपी को प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने की जानकारी होने से वह अन्यत्र स्थान फरार होने की ताक पर अपने घर के पास एकांत जगह पर है जानकारी होने पर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत मैं लेकर पूछताछ किया गया जो जो जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी के विरुद्ध धारा 354 भादवी का अपराध घटित करना साक्ष्य पाए जाने से दिनांक 03/10/20 21 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बिलासपुर में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जीवन जायसवाल, आरक्षक बोधू राम कुमार, महिला आरक्षक प्रीति शर्मा एवं आरक्षक प्रदीप सोनी,नामित सोनी ,धनराज कुंभकार ,रंजीत खलखो की अहम भूमिका रही

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!