छत्तीसगढ़

लॉकडाउन ख़त्म होते ही बिलासपुर पुलिस सक्रिय पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान 150 से अधिक गुंडा बदमाशों व अपराधियों पर की कार्यवाही, 70 से अधिक आरोपी गिरफ्तार….

लॉक डाउन के खुलते ही शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सक्रिय नियंत्रण रखने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

बिलासपुर :- पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में कानून और शांति व्यवस्था व प्रभावी अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप व श्री रोहित कुमार झा ने बिलासपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों , शहर के 10 से अधिक थाना प्रभारियों सहित लगभग 100 पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए बुधवार की सुबह शहर की कॉम्बिंग गश्त की है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत सम्पूर्ण शहर को चार जोन में बांटकर CSP के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वारंटियों ,विभिन्न अपराध में फ़रार आरोपियों,निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश और चाकूबाजी करने वालों की चेकिंग कर फ़रार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गयी।

गिरफ़्तार किए गए कुल 70 आरोपियों में 17 स्थाई वारंटी सहित दर्ज विभिन्न अपराधों में फरार आरोपी शामिल हैं।

इस दौरान लूट, डकैती और चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान सक्रिय और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए पूर्व अपराधियों पर अलग-अलग थानों में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की भी गई है।

पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 32 निगरानी बदमाशों, 51 गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गयी साथ ही आदतन अपराधियों से पूछताछ किया गया एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गयी।

इस कार्यवाही के दौरान एक गुम बालिका की दस्तयबी भी की गई । लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!