बिलासपुर – दिनांक 30.03.2022 को थाना प्रभारी कोटा व आबकारी की टीम को सूचना मिला की मध्य प्रदेश के अमलाई से शिवतराई रोड से मोटरसाइकिल में शराब लेकर आ रहे हैं सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त टीम द्वारा शिवतराई रोड में गोबरीपाठ चौक के पास घेराबंदी मोटरसाइकिल को रोका गया जिसके पास रखें 2 नग बैग को चेक किया गया जिसमें गोवा स्पेशल व्हिस्की तथा ब्लू चीप रॉयल व्हिस्की एवं देसी प्लेन शराब मिला, जिसे मोटरसाइकिल चालक तुषार साहू एवं पीछे बैठे युगल अग्रवाल से शराब के बारे में पूछताछ करने पर अमलाई मध्यप्रदेश से मोटरसाइकिल से लेकर आना बताया। दोनों आरोपीगण 01. तुषार साहू 02. युगल के कब्जे से 46 नग गोवा व्हिस्की 23 नग ब्लू चिप रॉयल व्हिस्की 25 नग देसी प्लेन मदिरा कूल 16.9 लीटर जुमला कीमती ₹10720 एवं एक नग मोटरसाइकिल अपाचे टीवीएस आरटीआर क्रमांक CG 10 ED 9428 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उनसे पूछताछ करने पर पूर्व में बिक्री करने के करगिकला के रूपेन्द्र साहू के पास शराब छोड़ना बताये जाने पर, उन दोनों के निशानदेही और बताये अनुसार भूपेंद्र साहू पिता स्वर्गीय धनीराम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम करगी कला के दुकान व घर में पुलिस व आबकारी टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जिसमें आरोपी रूपेंद्र साहू के कब्जे से 45 नग गोवा व्हिस्की व 22 नग ब्लू चिप रॉयल व्हिस्की सभी 180ml वाली म.प्र. का शील मोहर लगा शराब बरामद हुआ। जिसे विधिवत गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयो 01. तुषार साहू पिता विजय साहू उम्र 20 साल साकिन डोंगरीपारा कोटा 02. युगल अग्रवाल पिता स्व. रामस्वरूप अग्रवाल उम्र 25 साल साकिन डोंगरीपारा कोटा थाना कोटा 3. भूपेंद्र साहू पिता स्वर्गीय धनीराम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम करगी कला थाना कोटा जिला बिलासपुर को दिनांक 30.03.2022 को गिरफ्तार कर थाना कोटा व आबकारी टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा, उपनिरीक्षक श्यामलाल गढ़ेवाल, आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक मुकेश पांडेय, जया मेहर थाना कोटा के आरक्षक दीप सिंह, वीरेंद्र गंधर्व, मिथलेश सोनवानी, आशीष वस्त्रकार, भोपसिंह साहू और आबकारी की टीम का सराहनीय योगदान रहा है।
Related Articles
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..








