छत्तीसगढ़

17 वर्षीय नाबालिग लड़की से फोन से बातचीत उपरांत अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमैल कर अपने दोस्त को भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी गिरफ्तार..

आरोपी

जशपुर : थाना दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दिनांक 09.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विगत 01 वर्ष पूर्व से कुंदन राज निवासी पटना से फोन से बातचीत होता था, इस दौरान कुंदन राज ने मोबाईल के माध्यम से प्रार्थिया का अश्लील फोटो ले लिया और उसे ब्लैकमेल कर अपने एक दोस्त को शारीरिक संबंध बनाने हेतु भेजा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी कुंदन राज के विरूद्ध उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध घटित होने पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर सायबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा पता-तलाश कर आरोपी को पटना (बिहार) से अभिरक्षा में थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी कुंदन राज उम्र 26 वर्ष निवासी कैमासिकोह झाउगंज थाना सिटी पटना जिला पटना को दिनांक 15.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. अजय लकड़ा, प्र.आर. 241 निर्मल बड़ा, आर. 709 योगेश भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!