छत्तीसगढ़

नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई जारी, सिविल लाइन पुलिस ने 02 मामलो में दो आरोपियों को पकड़ा..

बिलासपुर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पारुल माथुर के द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य सिविल लाइन पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग मामलों में NDPS act की कार्यवाही की गई है। सिविल लाइन पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर मगरपारा चौक के पास से एक युवक लखन उर्फ कुर्रे पिता गोविंद (18 वर्ष) निवासी जरहाभाठा मिनीबस्ती को मोटरसाइकिल में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा कीमती ₹15000 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती ₹50000 को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध NDPS act की कार्यवाही की गई। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को रिंग रोड नंबर 2 के पास से बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से NITRAVET-10 (680 नग), NITROSUN-10 (480 नग) तथा ONEREX SYRUP (17 नग ) जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 10 हजार रुपए से अधिक है। आरोपी की पहचान आकाश राव पिता परदेशी राव (22 वर्ष) निवासी राम नगर कोशगाई मन्दिर के पास रतनपुर के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT की कार्यवाही किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। अवैध नशे के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

नाम आरोपी

1-लखन कुर्रे उर्फ छोटू पिता गोविंद कुर्रे उम्र 18 साल वर्ष निवासी जरहाभाटा 2- नोम उर्फ आकाश राव पिता परदेसी राव उम्र 22 वर्ष निवासी रामनगर को जगाई मंदिर के पास रतनपुर

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!