छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार..

जशपुर : थाना नारायणपुर क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय प्रार्थी ने दिनांक 17.04.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09.04.2022 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे इसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गई, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध होने पर थाना नारायणपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाष कर दिनांक 18.04.2022 को आरोपी रोषन किण्डो के कब्जे से उसके घर से नाबालिग अपहृता को बरामद कर थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन एवं पूछताछ करने पर बताई कि आरोपी ने उसे दिनांक 09.04.2022 को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म करना बताई। *आरोपी रोशन किण्डो उम्र 22 साल निवासी डुमरटोली बेलरिया थाना नारायणपुर* का कृत्य धारा 363, 366, 376 (2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का पाये जाने से उसे दिनांक 18.04.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही, अपहृता बालिका के बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक जे.के. जांगड़े, म.प्र.आर. 361 गायत्री बघेल, म.आर. 96 अर्चना किरण तिग्गा, आर. 556 सालदान तिग्गा, आर. 468 रीझन राम भगत, आर. 498 पूरन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!