छत्तीसगढ़

लिफ्ट देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर : थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत रहने वाली प्रार्थिया 26 वर्षीय युवती ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह दिनांक 06.09.2021 को ग्राम हर्राडांड़ जाने के लिये घर से निकली थी और करीबन 04 बजे शाम को कुनकुरी बस स्टैंड पहुंचकर चप्पल खरीदने दुकान पर गई उसी दौरान हर्राडांड़ की ओर जाने वाली बस निकल गई थी, यह बस स्टैंड में खड़ी थी उसी समय उससे 02 वर्ष पूर्व से परिचित अरूण चौहान मिला, जो इसे बस निकल गई है कहकर प्रार्थिया को ग्राम हर्राडांड़ छोड़ दूंगा बोला। अरूण चौहान को प्रार्थिया पूर्व से जानती थी इसलिये यह उसके मोटर सायकल में बैठ गई, उस समय शाम के 06 बज चुका था। अरूण मोटर सायकल से प्रार्थिया को हर्राडांड़ ले जा रहा था जैसे ही ग्राम रेमते पहुंचने वाले थे, अरूण चौहान मोटर सायकल को बैलाटोली जाने वाला कच्ची रोड में तेजी से मोड़कर मोटर सायकल को भगाते हुये प्रार्थिया की बातों को अनसुना करते हुये जंगल में जाकर उससे दुष्कर्म किया और दूसरे दिन सुबह 04 बजे इसे कुनकुरी बस स्टैंड में लाकर छोड़ दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी का पता-तलाश दौरान दबिश देकर प्रकरण के आरोपी *अरूण कुमार चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ढोढ़ीडांड़ थाना कुनकुरी* को आज दिनांक 08.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, आर. युधिष्ठिर यादव आर. प्रमोद रौतिया का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!