बिलासपुर : दिनांक 04.05.2022 को प्रार्थी विक्रम दिव्य पिता सोनउ राम उम्र 22 साल निवासी ठाकुर देवा चौकी मल्हार थाना मस्तूरी का थाना उपस्थित आकर बताया कि दिनांक 28.04.2022 के रात्रि करीब 08.00 बजे अपने गांव से अपनी मोटर सायकल हीरा होण्डा स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी 04 डी डब्लू 2413 में अपने दोस्त उत्तम दास शांडिल्य, यशवंत दास मानिकपुरी के साथ शादी में बिलासपुर गये थे वापस तीनो मोटर सायकल से गांव आ रहे थे तो ग्राम बुंदेला में रात्रि करीब 01.00 बजे मोटर सायकल का सामने चक्का पंचर हो गया बनाने हेतु कोई साधन नही मिलने से प्रार्थी एवं उनके दोस्त मोटर सायकल को पैदल ही अपने गांव जाने लगे करीब 02.30 बजे ग्राम खम्हारडीह पासीद के बीच पहुंचे थे कि रोड के पास 03 अज्ञात व्यक्ति मिले जिनके पास चाकू छुरी डंडा रखे थे प्राथी व उनके दोस्तो को रूकवाये और धमकाते हुए कहने लगे जो कुछ सामान तुम्हारे पास है निकाल दो नही तो तुम लोगो को चाकू मार देगे तब वे तीनो कुछ नही रखे है बोलने पर प्रार्थी के पैंट जेब में रखे नगद रकम 3000 रूपये एवं हाथ में रखा मोबाईल Xiaomi 11 i 5G को बल पूर्वक लूट कर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल श्रीमान उ0म0नि0 एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती पारूल माथुर के निर्देेश पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री रोहित कुमार झा तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा सुश्री गरिमा द्विवेदी ( अति. पुलिस अधीक्षक ) के मार्गदर्शन में लूट की घटना को रोकथाम के लिए टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों का पता साजी कर उक्त प्रकरण में 01 आरोपी को तथा 02 विधि का उल्लंघन करने वाला बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट गये रकम 1050 रूपये तथा मोबाईल एवं घटना में प्रयूक्त चाकू छुरी एवं बांस का डंडा को जप्त किया गया। इस कार्यवाही में ACCU बिलासपुर एवं बिल्हा पुलिस का विशेष योगदान रहा।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











