छत्तीसगढ़

जान से मारने की धमकी देकर 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – 14 वर्षीय प्रार्थिया ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि राजीव नगर खम्हारडीह निवासी दिवाकर ताण्डी दिनांक 21.09.21 को प्रार्थिया के घर का दरवाजा खोलवाकर अंदर प्रवेश कर प्रार्थिया को चाय बनाने बोला, जिस पर प्रार्थिया चाय बना रहीं थी। इसी दौरान दिवाकर ताण्डी प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर प्रार्थिया एवं उसकी मां को जान से मारने की धमकी दिया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 183/21 धारा 376, 506 भादवि. एवं 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

 घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी खम्हारडीह को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर प्रकरण के आरोपी दिवाकर ताण्डी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी – दिवाकर ताण्डी पिता स्व0 मकरंद ताण्डी उम्र 40 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!