छत्तीसगढ़

जशपुर : एक ही रात में दो जगह घर में घुसकर लाखों की सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला अपचारी बालक भेजा गया बाल संप्रेषण गृह..

जशपुर : दिनांक 13.09.2021 को प्रार्थी रविंद्र शर्मा ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.09.2021 से 13.09.2021 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उसके घर से चांदी के सिक्के व ₹5000 नकदी रकम चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 118/21 धारा 457, 380 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया, एवं उसी दिनांक को ही प्रार्थी रामेश्वर यादव निवासी शंकरनगर कुनकुरी के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12.09.2021 से 13.09.2021 के दरमियानी रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रकम ₹2000 चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अप. क्रमांक 119/21 धारा 457, 380 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान उक्त दोनों चोरी के प्रकरण में थाना कुनकुरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर पतासाजी हेतु रवाना हुए एवं घटनास्थल निरीक्षण पर पाया गया कि किसी अपचारी बालक के द्वारा उक्त अपराध घटित किया गया है, उक्त संबंध में कुनकुरी के ही पूर्व के हिस्ट्रीशीटर एवं चोरी में बाल सुधार गृह गए अपचारी बालकों से पूछताछ किया गया जो बताये की उक्त घटना को जशपुर के *एक 16 वर्षीय बालक के द्वारा अंजाम दिया गया है*। उक्त बालक की पतासाजी कर गवाहों के समक्ष पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को रविंद्र शर्मा एवं रामेश्वर यादव के घर में घुसकर सोने चांदी के सिक्के, जेवरात व नकदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया। अपचारी बालक से चोरी हेतु उपयोग में लाये रॉड को भी मेमोरेंडम कथन पर गवाहों के समक्ष जप्त कर चोरी की गई *लगभग 4 लाख से 5 लाख की संपत्ति* को जप्त किया गया है। उक्त अपचारी बालक पूर्व में भी सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में दो बार चोरी की घटना घटित किया है। अपचारी बालक के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 14.09.2021 बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की पतासाजी में थाना प्रभारी कुनकुरी उ. नि. भास्कर शर्मा, सउनि मानेश्वर साहनी, प्र.आ. मोहन बंजारे, प्र.आ. कार्तिक भगत, आरक्षक प्रमोद रौतिया, जितेंद्र गुप्ता, गणेश यादव, अजय, मनोज एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!