छत्तीसगढ़

कोरबा : कुख्यात अंतरजिला चोरी करने वाले 03 चोर गिरफतार, थाना उरगा एवं थाना चांपा क्षेत्र में दर्जनो चोरी के मामले का खुलासा..

कोरबा : आज दिनांक 09.09.2021 को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग चोरी का मोबाईल रख कर बिक्री करने की फिराक में ग्राहक का तलाश कर रहे है मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को धर दबोचा , उपरोक्त आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर इनके द्वारा ग्राम बरपाली थाना उरगा के मोबाईल दुकान एवं अग्रवाल राइस मिल में चोरी करना स्वीकार किए , आरोपियों की निशानदेही पर 11 नग विभिन्न कंपनीयो के मोबाईल फ़ोन तथा बरपाली स्थित अग्रवाल राइस मील से चोरी किए के रुपये 2000 रू नकदी रकम जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा बरपाली मोबाईल दुकान एवं अग्रवाल राइस मिल में चोरी करने के साथ साथ जिला जांजगीर चाम्पा के ग्राम कुरदा चांपा में महाराज किराना दुकान से राशन सामान तेल , दाल , साबुन , चाँवल , बरपाली चौक चाम्पा के पास एक मकान में से टीवी, बारपाली चौंक चांपा से एक ट्रैक्टर में से दो नग बैटरी चोरी करना स्वीकार किए हैं।

थाना उरगा के 01.अपराध क्रमांक 288/2021 , धारा 457,380,34 ipc 02. अपराध क्रमांक 280/21 धारा 457,380,34 ipc में आरोपियों आरोपी गिरफ़्तार 01. दीपक यादव पिता संतोष यादव उम्र 20 वर्ष निवासी चांपा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा। 02 सोहन पटेल उर्फ सोनू पिता अमृत लाल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चाम्पा 03. शत्रुघन यादव पिता घसीराम यादव उम्र 27 साल निवासी चांपा थाना चांपा जिलाजांजगीर चाम्पा ,को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!