छत्तीसगढ़

बालोद : 57 नग मोबाईल हैण्डसेट किमती लगभग 6,84000 रूपये साइबर सेल की टीम द्वारा किया गया रिकवर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने उनके मालिको को किया सुपुर्द..

बालोद : सांमुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में हुए 57 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट को ट्रेस कर मोबाईल हैण्डसेट उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया। आम नागरिकों के गुम मोबाईल के संबंध में सायबर सेल बालोद एवं थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिस पर सायबर सेल बालोद टीम द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट दीगर जिलों कवर्धा, कांकेर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, महासमुन्द, जगदलपुर, कोण्डागांव से रिकवर किया गया। जिसमें 57 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 09.09.2021 को पुलिस कार्यालय बालोद में सभी 57 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल हैण्डसेट प्रदाय किया गया।

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक योगेष पटेल, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!