छत्तीसगढ़

विवाहित महिला को टोनही कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 06.09.2021 को चौकी क्षेत्रांगर्तत ग्राम की प्रार्थिया विवाहित महिला चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका चाचा ससुर अर्जुन यादव द्वारा प्रार्थिया को समय-समय पर जादू-टोना करती हो कहकर लड़ाई-झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देता है, एवं पूर्व में वर्ष 2020 में अर्जुन यादव का पुत्र गिरने से मुर्छित हो गया था, उस संबंध में वह बार-बार प्रार्थिया को मॉ-बहन की गाली-गुफ्तार कर जादू- -टोना जानती हो कहकर जान से मार डालने की धमकी देता है, एवं इसके पति को भी अर्जून यादव द्वारा मारपीट किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 294, 506 भा.द.वि. छ.ग. टोनही अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी का पता-तलाश कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी अर्जुन यादव उम्र 45 साल निवासी ढोढ़ीआरा चौकी करडेगा को अभिरक्षा में लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आज दिनांक 08.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में स.उ.नि. देवनारायण यादव, आर. 514 राजकुमार, सहा.आर. 02 प्रदुमन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!