छत्तीसगढ़

DURG : घर मे घुसकर चोरी करने वाले एक अपचारी सहित दो आरोपी गिरफ्तार 3 लाख की सम्पत्ति पुलिस ने किया बरामद..

DURG : ज्ञात हो कि दिनांक 29.08.2021 को प्रार्थीया घर मे ताला लगाकर सेक्टर 01 भिलाई अपने मामा के यहां गया था। जो दिनांक 30.08.2021 को वापस सुबह 07.00 बजे घर आया तो देखा कि घर के सामने व आलमारी का ताला टुटा है, दरवाजा खुला है, कपडा तथा सामान अस्त व्यस्त है, आलमारी के लॉकर मे रखे सोने का मंगलसुत्र, 06 नग सोने के गेहू के दाने, 02 जोडी चांदी के पायल, 01 जोडी सोने के टाप्स, दो जोडी सोने की बाली, रंगीन एलइडी टीवी को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने से थाना खुर्सीपार मे रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वास चंद्राकर के निर्देशन पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव हो गई। व पुलिस टीम अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने में जुट गई चूकि घटना स्थल स्लम क्षेत्र होने से आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरे नही लगे थे जिससे पुलिस को आरोपी पकडने मे काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आसपास के मुखबीरो को सक्रिय कर चोरी, नकबजनी जैसे अपराधो मे संलिप्त रहने वाले संदेहियो पर निगाह रखना शुरू किया। मुखबीर के द्वारा पुलिस को जानकारी मिली कि जोन 01 छावनी क्षेत्र का रहने वाला उदय किरण जो पूर्व मे भी चोरी के मामलो मे संलिप्त रहा है, शातिर किस्म का है शराब के नशे मे उक्त चोरी की घटना के संबंध मे बाते कर रहा था, सोने चांदी के जेवरात बेचने के फिराक मे है कि सूचना पर संदेह के आधार पर संदेही उदय किरण को उठाकर पूछताछ किया गया जिसने पूछताछ पर पहले तो झुठी कहानो बनाने लगा जिसे कडाई से पूछताछ करने पर एक नाबालिक के साथ चोरी करना कबुल किये।

आरोपी उदय किरण के कब्जे से 03 नग सोने के मंगलसुत्र, सोने के 06 नग गेहू के दाने, 01 जोडी सोने के टाप्स, 01 सोने का पेन्डेन्ट, एक एलईडी टीवी जेक मार्टिन कपनी का व विधि से सघर्षरत बालक के कब्जे से 04 नग चांदी का पायल जुमला कीमती 03 लाख रूपये बरामद किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!