छत्तीसगढ़

फेसबुक में अश्लील विडिओ अपलोड करने वाले पर सेन्ट्रल सायबर सेल की गिरी गाज..

कोरबा : फेेेस बुुुक में चाइल्ड पोर्नग्राफी (child pornography) अपलोड के मामले में उरगा पुलिस ने भैंसमा के समीप जुनवानी के एक आरोपी किशन कंवर को गिरफ्तार किया है। उरगा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में सायबर सम्बन्धी अपराध पर लोगों को जागरूक करने एवं सायबर अपराध पर तत्काल कार्यवाही करने के क्रम में थाना प्रभारी विजय चेलक के नेतृत्व में सायबर सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश किया गया।

इस कड़ी में सायबर कार्यालय से एन॰सी॰आर.बी. नई दिल्ली द्वारा भारत सरकार के सीसीपीडब्लूसी योजना अंतर्गत भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला,एवं बच्चों से सम्बंधित किए जा रहे अपराधों की जाँच किया गया जिसमें किशन कँवर पिता युवराज कँवर उम्र 25 वर्ष निवासी जूनवानी थाना उरगा ज़िला कोरबा के द्वारा अपने फ़ेसबुक में अपने मोबाइल फ़ोन से चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी अश्लील विडीयो अपलोड किया गया जिसे भारत सरकार के सायबर सेल द्वारा कार्यवाही करने के निर्देश पर आरोपी के द्वारा अप्रेल 2020 में अपने मोबाइल फ़ोन से अश्लील विडीयो अपलोड करने स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 408/2021 धारा 67(B) आइ.टी. ऐक्ट क़ायम कर आरोपी किशन कँवर को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!