छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता, एक विधि से संघर्षरत् बालक सहित कुल तीन चोर गिरफ्तार…

बिलासपुर : पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल में सवार होकर चोरी की मोटर सायकल बिकी करने के लिये बहतराई चौक सरकंडा में घुम रहे हैं, मुखबीर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक झा . अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर श्री उमेश कश्यप , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया , नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती निमिषा पाण्डेय को अवगत कराकर एवं कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा टीम बनाकर बहतराई चौक में घेराबंदी कर नितेश देवांगन निखिल भारती एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक को घेरा बंदी कर मो0सा0 बजाज बाक्सर कमांक सीजी 11 बी 5167 के साथ पकड़ा गया पुछताछ पर उक्त वाहन को दिनांक 18.08.2021 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी खमतराई से चोरी करना बताये तथा तीनों मिल कर पूर्व में भी अलग अलग स्थानों से कुल चार मोटर सायकल चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखना बताये आरोपियों के पास से कुल चार मोटर सायकल जिसकी कुल कीमत करीब 1,50,000 रूपये है विधिवत जप्त किया गया है, आरोपियों के पास मिली एस्प्लेण्डर क. सी.जी. 12 बी 5164 जो प्रार्थी पंचराम केंवट निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी खमतराई की थी10.08.2021 को चोरी किया गया था जिसमें अप.क. 1088/21 धारा 379 भावि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था , इसके अतिरिक्त आरोपियों के पास से दो पल्सर मोटर सायकल जिसमें नंबर प्लेट आरोपियों द्वारा निकाल दिया गया है जिसके वाहन मालिक की तलाश की जा रही है उक्त दोनों पल्सर मोटर सायकल को तीनों आरोपियों से धारा 41 (1-4)जाफौ/379 भादवि के तहत जप्त किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी , उप निरी. बी.आर. सिंह , उप निरी. सुमेन्द्र खरे , सउनि हेमंत आदित्य, आर. बलवीर सिंह, विवेक राय, प्रमोद सिंह, भागवत चंद्राकर, अविनाश कश्य, लगन खाण्डेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाम आरोपी:- 1. नितेश देवांगन पिता विजय उर्फ देवचंद देवांगन उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी अशोक नगर मुरूम खदान सरकंडा बिलासपुर 2. निखिल भारती पिता राजेश भारती उम्र 19 वर्ष निवासी अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला – बिलासपुर छ.ग. एवं एक विधि से संघर्षरत बालक

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!