छत्तीसगढ़

जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी अधिनियम् के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही..

जशपुर : थाना जशपुर द्वारा कार्यवाही कर 01 प्रकरण में 04 लीटर आरोपिया आशा भगत निवासी गढ़ाटोली जशपुर, चौकी मनोरा में 01 प्रकरण में 04 लीटर आरोपी देवसाय निवासी हाड़ीकोना, थाना दुलदुला से 03 प्रकरण में आरोपी हरिचरण राम से 04 लीटर 500 एम.एल., रामदयाल राम से 04 लीटर, चंद्रशेखर भगत से 04 लीटर 500 एम.एल. सभी निवासी बोड़ाछापर, थाना तपकरा से 01 प्रकरण में 02 लीटर आरोपी किरण राम निवासी बरकसपाली, थाना नारायणपुर से 01 प्रकरण में 01 लीटर 500 एम.एल. आरोपी देवचरण राम निवासी सुखबासुपारा कलिबा, थाना फरसाबहार से 02 प्रकरण में 03-03 लीटर आरोपिया दिव्या मिंज एवं कौशल्या भगत दोनों निवासी पण्डरीपानी, चौकी करडेगा से 01 प्रकरण में 04 लीटर आरोपी उमेष प्रधान निवासी धंधअंबा, थाना सन्ना से 01 प्रकरण में 01 लीटर आरोपी पवन सिंह निवासी नागरटोली सन्ना, थाना बगीचा से 01 प्रकरण में 03 लीटर 500 एम.एल. आरोपिया प्रसादी बाई निवासी बिमड़ा, थाना बागबहार से 01 प्रकरण में 03 लीटर आरोपी जगन सिंह निवासी खड़ामाचा, थाना आस्ता से 01 प्रकरण में 02 लीटर 500 एम.एल. आरोपी सुरेष चौहान निवासी हर्राडीपा, चौकी कोतबा से 02 प्रकरण में 02 लीटर आरोपी मोती साहू एवं 01 लीटर 500 एम.एल. आरोपी सीता राम साहू के कब्जे से अवैध महुआ शराब जप्त की गई है।

साथ ही थाना कांसाबेल द्वारा 01 प्रकरण में 250 एम.एल. आरोपी रामनाथ साय निवासी सिहारबुड़ बरटोली, थाना पत्थलगांव द्वारा 01 प्रकरण में 190 एम.एल. आरोपी अनिल लकड़ा निवासी पाकरगांव एवं थाना बगीचा द्वारा 01 प्रकरण में 04 लीटर 360 एम.एल. के कब्जे से अंग्रेजी शराब जप्त की गई है।

सभी प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!