छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम छत्तीसगढ़ : गिरेगा तापमान भारी बारिश के आसार, प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म, भादो में भभक रही धरती…

मौसम छत्तीसगढ़ : मानसूनी तंत्र के प्रभाव से रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। साथ ही कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में धूप-छांव लगा रहा। दोपहर को मौसम में बदलाव हुआ और बादल छाने के साथ ही विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश भी हुई। दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलाई और मौसम भी थोड़ा खुशनुमा रहा। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से प्रदेश में रविवार 29 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होगी।

प्रदेश में अब तक 766.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

प्रदेश में एक जून से लेकर 28 अगस्त तक की स्थिति में 766.9 मिमी औसत बारिश हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1128.7 मिमी वर्षा हुई है और बालोद में सबसे कम 504.5 मिमी बारिश हुई है। साथ ही रायपुर में 623.1 मिमी, बलौदाबाजार में 744.9 मिमी, बिलासपुर में 801.7 मिमी, मुंगेली में 755.3 मिमी, रायगढ़ में 668.7 मिमी, महासमुंद में 595.6 मिमी, दुर्ग में 685.3 मिमी, राजनांदगांव में 562.3 मिमी, नारायणपुर में 821.7 मिमी बारिश हुई है।

Bilaspur Weather : प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म, भादो में भभक रही धरती

बंगाल की खाड़ी में हलचल, आज बारिश की संभावना

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा तट, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के ऊपर स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक मानसून द्रोणिका भी सक्रिय है। जिसके प्रभाव से 29 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों में बारिश होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।बिलासपुर संभाग में इसका असर दिखेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 33.2 25.6
पेंड्रारोड 31.9 21.5
अंबिकापुर 29.9 22.9
माना 32.0 25.3
जगदलपुर 28.0 22.7

एक जून से 26 अगस्त तक वर्षा का रिकार्ड

स्थान वर्षा (मिलीमीटर)
बिलासपुर 835
बिल्हा 734.4
मस्तूरी 698.5
तखतपुर 1000.2
कोटा 740.6
पेंड्रारोड 830.3
मरवाही 1145.3

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!