छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम विभाग बार-बार बारिश का पूर्वानुमान कर रहा जारी, लेकिन हर बार भविष्यवाणी साबित हो रहा गलत, आज से प्रदेश में चार दिनों तक व्यापक बारिश के आसार..

छत्तीसगढ़/रायपुर : बंगाल की खाड़ी में मानसून फिर से प्रबल हो गया है और इसके चलते शुक्रवार 27 अगस्त से 31 अगस्त चार दिनों तक प्रदेश में व्यापक बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि विशेषकर बस्तर संभाग में बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। प्रदेश में इन दिनों अरब सागर से आने वाली ठंडी हवाओं का आना लगातार जारी है। इसके प्रभाव से गुरुवार 26 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न् क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

बुधवार सुबह से राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही। रायपुर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी प्रकार रायपुर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में बढ़ोतरी की वजह से बुधवार को उमस से लोग हलाकान भी रहे। इस साल प्रदेश में मानसून अपने समय से पांच दिन पहले पहुंचा था। इसके बावजूद मानसून की बेरुखी रही और अभी तक प्रदेश के जलाशय साठ फीसद ही भर पाए है। बारिश न होने से अन्नादाताओं की भी परेशानी बढ़ी हुई है।

यह बन रहा सिस्टम

मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में स्थित है। साथ ही प्रदेश से आने वाली ठंडी हवाओं का लगातार आना जारी है। इसके प्रभाव से ही 26 अगस्त गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!