छत्तीसगढ़

बेतरतीब वाहनों पर पुलिस की सख्ती, सुधरी यातायात व्यवस्था, 500 वाहनों पर नो पार्किंग के तहत किए जुर्माना वसूली..

कोरबा : पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक शिव चरण सिंह परिहार के नेतृत्व में यातायात को सुगम बनाने के लिए शहर में लगातार दो पेट्रोलिंग वाहन चलाई जा रही है, जो कोसाबाड़ी से सीतामढ़ी तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके अलावा टोइंग क्रेन भी शहर में लगातार पेट्रोलिंग कर बेतरतीब खड़े मोटर सायकिल को लिफ्ट कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

निर्धारित जगह पर ही वाहन पार्क करें उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री शिव चरण सिंह परिहार ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ भाड़ ज्यादा रहेगी। इससे यातायात का दबाव भी बढ़ेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित जगह पर ही वाहन पार्क करें और शहर में यातायात को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें।

03 माह में यातायात पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े करीब 500 वाहनों पर कार्यवाही कर 100000 रुपये समंस शुल्क वसूला है। पुलिस की इस कार्यवाही से शहर में यातायात सुगम हुआ है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!