छत्तीसगढ़

गरियाबंद पुलिस की सक्रियता से मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार….

गरियाबंद – थाना पाण्डुका मे दिनांक 25.07.2021 को प्रार्थी डगेश कुमार नाग पिता गैंदसिंग उम्र 27 वर्ष ग्राम कोचवाय थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद थाना हाजिर आकर दर्ज कराया कि दिनांक 24.07.2021 को रायपुर से आते समय लगभग शाम 04ः30 बजे ग्राम कुटेना पुल में अपनी काला नीला रंग की मोटर सायकल हीरो ग्लेमर क्रमांक CG 04 LL 9652 खड़ा कर सिरकट्टी आश्रम घुमने गया था जब वापस आया तो कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्र0 71/2021 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के दिशा-निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजय ध्रुव के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पाण्डुका द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी करने हेतु मुखबीर लगया गया था मुखबीर से सुचना मिला कि यशवंत कुमार ध्रुव पिता गैन्दुराम ध्रुव निवासी फुलझर चोरी किये गये की मोटर सायकल हीरो ग्लेमर क्रमांक CG 04 LL 9652 को चला रहा है की सूचना पर आरोपी के कब्जे से चोरी गयी मो0सा0 हिरो ग्लेमर क्रमांक CG 04 LL 9652, व आरोपी से पूछताछ करने पर अन्य चोरी के दो मो0सा0 हीरो होण्डा पैशन प्रो0 बिना नंबर जिसका चेचिस नं0 MBLHA10AWDGA08109 इंजन नं0 HA10ENDGA22097, हीरो होण्डा पैशन प्रो बिना नंबर जिसका चेचिस नं0 MBLHA10BJEHH78044 इंजन नं. HA10ETE8808304 आरोपी से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक बंसत बघेल, सउनि0 भैयालाल कंवर, प्र0आर0 ललित साहू, हेमंत यादव आरक्षक सतीश गिरी ,जितेन्द्र कुमार, दिलीप ठाकुर, भानुप्रताप रात्रे की सराहनीय भुमिका रही।

नाम आरोपी:-

1) यशवंत कुमार ध्रुव पिता गैन्दुराम ध्रुव उम्र 32 वर्ष साकिन फुलझर थाना फिगेश्वर जिला गरियाबंद

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!