छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर मानसून हुआ सक्रिय, गिरेगा पारा और होगी भारी बारिश…..

छत्तीसगढ़ : मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है और मानसून की सक्रियता के चलते बुधवार 11 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बादल छाने के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी आएगा। मंगलवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप-छांव लगा रहा। दोपहर बाद हालांकि मौसम में बदलाव हुआ।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान में गिरावट भी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव की वजह से मौसम भी खुशनुमा हुआ।

दोपहर बाद बदला मौसम और तेज बारिश

सुबह की धूप और छांव के बाद राजधानी रायपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज बारिश हुई। कुछ देर हुई तेज बारिश के साथ ही रुक रुक कर हुई बुंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा कर दिया और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून द्रोणिका अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर सहित पूर्व की ओर अरुणांचल प्रदेश तक है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बिहार और उससे लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित है। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी ऊंचाई तक है। बुधवार 11 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होगी या गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!