छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम अपडेट : सावन के महीने में सूर्य दिखा रहा आंखें न्यायधानी में बढ़ी उमस व गर्मी, तापमान में वृद्धि, हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना..

बिलासपुर। Bilaspur Weather : सावन के महीने में सूर्य आंखें दिखा रहा है। नतीजा यह कि आसमान से बादल गायब हैं। गर्मी और उमस बढ़ गई है। एक दिन पूर्व पारा 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम का मिजाज बदलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो भले ही गर्मी पड़ रही है लेकिन चक्रीय चक्रवात के असर से बारिश की संभावना बनी हुई है।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक मौसम में अभी उतार चढ़ाव बना रहेगा। बिलासपुर संभाग में बारिश को लेकर सिस्टम बना हुआ है। दरअसल एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, निम्न दाब के केन्द्र डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर 2.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण प्रदेश में आठ अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बिलासपुर में भी लगभग यही स्थिति बनी रह सकती है।

पेंड्रारोड में भी स्र्की बारिश

पेंड्रारोड में भी सावन की रिमझिम बारिश थम गया है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। इसके कारण यहां भी गर्मी और उमस बढ़ने लगी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!