छत्तीसगढ़मौसम समाचार

धान रोपाई का समय निकला: बिलासपुर में सामान्य से कम बारिश, उमस से लोग परेशान 20 जुलाई के बाद बारिश के आसार….

बिलासपुर। Bilaspur Weather : न्यायधानी में शुक्रवार को गर्मी का अहसास हुआ। सूर्य का तेवर देख आसमान से बादल भी गायब हो गए। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री से चढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी व उमस के कारण लोग बेचैन नजर आए। राहत की बता यह है कि दक्षिण के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेशभर में 20 जुलाई से व्यापक वर्षा होने संभावना है। 

आषाढ़ का महीना झमाझम बारिश का होता है लेकिन इस साल उम्मीद से कम बारिश ने किसानों के साथ सभी को मायूस कर रखा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जुलाई तक रोपाई का अच्छा समय था। लेकिन कई इलाकों में रोपाई के अनुकूल बारिश नहीं हुई है।

जिले में अब तक 356.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। यह सामान्य से दो मिलीमीटर कम है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के अनुसार सिस्टम कमजोर होने से यह स्थिति बनी है। हालांकि समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ अब नलिया, रतलाम, सागर, चुर्क, छपरा, गोलपारा से पूर्व की ओर नागालैंड में गुजर रहा है।

पूर्व-पश्चिम शियर जोन समुद्र तल 3.1 किमी और 5.8 किमी के बीच और उत्तर ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में स्थित है और औसत समुद्र तल से 2.1 किमी तक फैला हुआ है। इसके कारण बारिश होने की संभावना बनी हुई है। प्रदेश में 20 जुलाई से व्यापक वर्षा होने की भी संभावना है। इसका असर बिलासपुर संभाग में भी पड़ेगा।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 17 जुलाई को बिलासपुर संभाग समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिर सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 34.0 26.8

पेंड्रारोड 33.0 24.0

अंबिकापुर 31.6 24.0

माना 34.2 26.4

जगदलपुर 32.5 24.0

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!