छत्तीसगढ़मौसम समाचार

बिलासपुर मौसम अपडेट: एक रात में 55.2 मिलीमीटर वर्षा, शहर जलमग्न, आज ऐसा रहेगा का मौसम…

बिलासपुर। Weather in Bilaspur: चक्रवात के असर से गुरुवार रात न्यायधानी में झमाझम बारिश हुई। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। घरों में पानी घुस गया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो अभी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। गुरुवार को मौसम का नजारा एकदम बदला हुआ था। आसमान में काले घने बादल थे। सुबह कुछ इलाकों में रिमझिम फुहारें तो कहीं बारिश हुई। रात में जबरदस्त बारिश हुई। बिलासपुर शहर में 55.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

एक जून से अब तक 353 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से अधिक है। पिछले 10 वर्षों में औसत वर्षा 214.3 मिलीमीटर है। सबसे अधिक बारिश तखतपुर में 140.2 मिलीमीटर हुई। जबकि सबसे कम कोटा में 49.2 मिलीमीटर रिकार्ड की गई।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण पश्चिम बिहार, झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए माध्य समुद्र तल पर स्थित है।

एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से बारिश की संभावना बनी हुई है।
आज भी होगी मध्यम बारिश

नौ जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने, एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने व वज्रपात के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट संभावित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बिलासपुर संभाग में भी बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर———-अधिकतम——–न्यूनतम
बिलासपुर——–28.6———23.9
पेंड्रारोड———28.6———21.5
अंबिकापुर——–27.9——–22.4
माना———–29.6———23
जगदलपुर——–26.6———22

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!