छत्तीसगढ़

रायपुर में ऑनलाइन जुए-सट्‌टे का गोरखधंधा पकड़ा; बिहार के 14 सटोरिए समेत 18 गिरफ्तार; 18.40 लाख रु. का सामान जब्त

रायपुर :- दिनांक 06.07.2021 को मुखबीर कि सूचना एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न एप, लिंक एवं एप्लीकेशनों के माध्यमों से आॅन लाईन काटपत्ती, तीन पत्ती, क्रिकेट, हाॅकी, फुटबाॅल एवं अन्य स्पोटर्स व चुनाव एक्जिट पोल में सट्टा एवं जुआ खिलाते/संचालित करते आरोपी 01. विकास अग्रवाल पिता गणेश अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी मारवाड़ी मोहल्ला बेलगहना थाना बेलगहना जिला बिलासपुर हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर। 02. सचिन अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल उम्र 21 साल निवासी चन्दरपुर रोड़ बरमकेला बसस्टेण्ड के पास थाना बरमकेला जिला रायगढ़ हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर। 03.अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल पिता शंकर अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बस स्टैण्ड धरमजयगढ़ जिला रायगढ हाल पता – तरूण नगर सिविल लाईन रायपुर तथा अन्य 15 सटोरियों को को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गये सटोरियों के मुख्य सरगना सौरभ एवं रवि निवासी भिलाई जिला दुर्ग द्वारा विदेश में बैठकर इस कारोबार का संचालन किया जा रहा था। आरोपियों के कब्जे से करोड़ो रूपये की सट्टा/जुआ का हिसाब तथा 04 नग लैपटाॅप कीमती 2,000,00/- रूपये, 34 नग मोबाईल फोन कीमती 4,10,000/- रूपये, विभिन्न इलेक्ट्रानिक डिवाईस, नगदी 1,30,000 रूपये, तथा घटना में प्रयुक्त चार पहिया क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/13/डब्ल्यू/9335 कीमती 11,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 18,40,000/- रूपये जप्त कर सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 252/21 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही करने के साथ ही सभी सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!