छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्रॉउन की महिलाओं ने पर्यावरण को संरक्षित करने एवं प्लास्टिक को रीसायकल करने हेतु इकोब्रिक्स बनाने की चलाई मुहिम-

बिलासपुर- वर्ग 2020-21 के कार्यकाल के अंतिम दिवस अंतिम दिवस पर रोटरी क्राउन की महिलाओं ने आपस में प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों एवं प्लास्टिक की थैलियों एवं घर की जरूरत के सामान के साथ आने वाले समस्त प्लास्टिक के उत्पादों को री साइकिल करने के लिए इको ब्रिक्स बनाने की मुहिम का शुभारंभ किया एवं अपने समस्त क्लब मेंबर को इको ब्रिक बनाने की शिक्षा भी दी बिलासपुर में इस तरह की अनूठी पहल का शुभारंभ पहली बार रोटरी क्राउन क्लब द्वारा किया गया है क्लब की प्रेसिडेंट पिंकी मनीष अग्रवाल ने बताया कि किस तरह से प्लास्टिक को रीसायकल करके हम पर्यावरण को संरक्षित करने के साथ ही खुले में घूमने वाली गायों एवं अन्य जानवरों को प्लास्टिक खाने एवं उनसे होने वाली मौत से बचा सकते हैं

क्लब की फाउंडर पर्सन पायल लाठ द्वारासभी सदस्यों को इस मुहिम को आगे बढ़ाने एवं किस तरीके से इस कार्य को संपन्न करना है की सीख दी गई ,कार्यक्रम में क्लब के अन्य सदस्य वाइस प्रेसिडेंट विनती अग्रवाल अमृति अग्रवाल , डॉक्टर करिश्मा सिसोदिया ,निकिता सिंघल प्रिया शर्मा सुधा शर्मा डॉक्टर अंकिता संनाड दीपा अग्रवाल दिव्या कांट्रैक्टर सुदीक्षा सखूजा पिंकी सिंघानिया श्रद्धा खंडूजा नीरू बिष्ट ,जगमीत कौर , संजना केजरीवाल ,भारती मोदी उपस्थित रहे तथा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में अपने क्लब की डॉक्टर महिला सदस्यों द्वारा केक कटवा कर उनका सम्मान भी किया

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!