छत्तीसगढ़

रायपुर में 1 क्विंटल का गांजा बरामद : लग्जरी कार में हो रही थी स्मगलिंग, 5 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सहित कुल 7 तस्कर को गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

रायपुर :- मंदिर हसौद पुलिस को खबर मिली की 2 गाड़ियांे में कुछ लड़के गांजा लेकर ओडिशा से रवाना हुए हैं। 7 तस्करों की टीम MP जा रही थी। मुखबीर से मिले इस इनपुट के आधार पर पुलिस ने इन्हें मंदिर हसौद इलाके में रोका। पुलिस ने देखा कि सब्जी ले जाने वाले पिकअप वाहन के ट्रेलर के नीचे बॉक्स बनाकर गांजे के पैकेट छुपाए गए थे। एक अर्टिगा कार के डिग्गी में भी गांजे के पैकेट मिले।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि वो इसे MP लेकर जा रहे थे। पुलिस ने संतोष पाल, भरत गुप्ता, त्रिलोचन बाघ, लक्ष्यपति साहू, लक्ष्मीकांत मोहरे, सदानंद भोई और लुरपराज प्रधान नाम के युवकों को पकड़ा है। इनमंे संतोष और भरत दुर्ग व कांकेर के रहने वाले बाकि के सभी ओडिशा के निवासी हैं। इनके पूरे रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनके पास से 1 क्विंटल गांजा मिला।

आरोपियों के कब्जे से गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सी जी/04/जे डी/8048 एवं अर्टिका कार क्रमांक ओ डी/17/क्यू/3256 को भी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 223/21 में विधिवत कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. संतोष पाल पिता रोमलाल पाल उम्र 35 साल निवासी गांधी ग्राम नकटा थाना चारामा जिला कांकेर।
02. भरत गुप्ता पिता हरेद गुप्ता उम्र 22 साल निवासी भिलाई कैम्प सड़क नंबर 01 नेहरू नगर चैक जिला दुर्ग।
03. त्रिलोचन बाघ पिता चेतन बाघ उम्र 50 साल निवासी पदमपुर राजापारा थाना पदमपुर जिला बरगढ़ उडीसा।
04. लक्ष्यपति साहू पिता शौकी लाल साहू उम्र 36 साल निवासी केदुभाठ थाना गार्डसिलर जिला बरगढ़ उडीसा।
05. लक्ष्मीकांत मोहरे पिता कृपानिधि मोहरे उम्र 28 साल निवासी भेलवापदर थाना गार्डसिलर जिला बरगढ़ उडीसा।
06. सदानंद भोई पिता बैगनू भोई उम्र 32 साल निवासी अएलपाली थाना लोयसिघा जिला बलांगीर उडीसा।
07. लुरपराज प्रधान पिता मधु प्रधान उम्र 26 साल निवासी अएलपाली थाना लोयसिघा जिला बलांगीर उडीसा।
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!