छत्तीसगढ़

चरित्र शंका कर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को थाना-सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

जशपुर :- दिनांक 22-06-2021 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में फोन से सूचना मिली कि डोड़काचौरा के पास 01 महिला का मर्डर हो गया है, सूचना पर तत्काल थाना की पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचकर पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका सावित्री बाई पति लक्ष्मीनारायण उम्र लगभग 39 वर्ष उसका पति ही चरित्र शंका कर डण्डा से मारकर हत्या कर दिया है, प्रार्थिया अमिषा भगत की रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 132/2021 धारा 302 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उनैजा खातून अंसारी एवं एसडीओपी जशपुर श्री राजेन्द्र सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर बस स्टैेण्ड जशपुर के पास रेड कार्यवाही कर आरोपी लक्ष्मीनारायण भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 21-06-2021 को दोनों पति-पत्नी शराब पीकर रात्रि करीब 7-8 बजे सोये थे, सोते समय दोनों के बीच चरित्र शंका की बात को लेकर विवाद होने लगा तब गुस्से में आकर आरोपी के द्वारा घर में रखा डण्डा से पत्नी को पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी लक्ष्मीनारायण भगत पिता गणेशराम भगत उम्र 45 वर्ष जाति उरांव निवासी-डोड़काचौरा थाना व जिला-जशपुर (छ0ग0) के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 23-06-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक ओमप्रकाश ध्रुव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, स0उ0नि0 हीरालाल बाघव, प्रधान आरक्षक मनोज कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, आरक्षक पवन कुमार पैंकरा, धीरेन्द्र मधुकर, शोभनाथ सिंह, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का विशेष योगदान रहा है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!