छत्तीसगढ़

बिलासपुर : मानसून आने के साथ जिले में लगातार हो रही बारिश, आज भी बारिश की संभावना, जिले में अब तक 48.8 मिमी औसत वर्षा..

अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बिलासपुर :- शहर में अभी बारिश की संभावना लगतार बनी हुई है। न्यूनतम तापमान अभी 24.4 डिग्री सेल्सियस है। वहीं पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा एक दो स्थानों पर अति भारी वर्षा हो सकती है। गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बिलासपुर में भी इसका असर दिखेगा।

जिले में अब तक 48.8 मिमी औसत वर्षा

बिलासपुर जिले में एक जून से गुस्र्वार तक 48.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार बिलासपुर तहसील में 45.1 मिमी, बिल्हा में 49.3 मिमी, मस्तूरी में 37.3 मिमी, तखतपुर में 61.7 मिमी, कोटा तहसील में 50.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!